कोविड-19ः अभिनेत्री नीतू कपूर संक्रमण मुक्त हुईं
On
कोविड-19ः अभिनेत्री नीतू कपूर संक्रमण मुक्त हुईं
मुंबई/भाषा। बॉलीवुड अभिनेत्री नीत कपूर की कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है और इसके साथ ही वह संक्रमण मुक्त हो गई हैं। उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
साहनी ने इंस्टाग्राम पर नीतू कपूर के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनकी मां की सेहत के लिए प्रार्थना करने वाले सभी लोगों के प्रति वह आभार प्रकट करती हैं।साहनी ने लिखा, ‘शुभेच्छाओं एवं प्रार्थना के लिए आप सभी का शुक्रिया। मेरी मां की कोविड-19 रिपोर्ट आज निगेटिव आई है।’
कपूर परिवार के करीबी सूत्र ने चार दिसंबर को बताया था कि 62 वर्षीय अभिनेत्री चंडीगढ़ में ‘जुग जुग जियो’ फिल्म की शूटिंग के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं।
अभिनेता व नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर ने अभिनेत्री की मुंबई आने की विशेष व्यवस्था की थी। अभिनेत्री ने भी बृहस्पतिवार को इंस्टाग्राम पर संक्रमित होने की पुष्टि की थी।
Tags:
About The Author
Latest News
13 Jul 2026 16:28:31
Photo: jansuraajofficial Instagram account


