धर्मेंद्र ने ‘छोटे भाई’ अमिताभ के जल्दी ठीक होने की कामना की
On
धर्मेंद्र ने ‘छोटे भाई’ अमिताभ के जल्दी ठीक होने की कामना की
मुंबई/भाषा
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने रविवार को कोविड-19 से संक्रमित अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषक बच्चन के जल्द ठीक होने की कामना की। धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। धर्मेंद्र और अमिताभ ने 1970-80 के दशक की ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’ और ‘राम बलराम’ जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है।
धर्मेंद्र ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘अमित, जल्दी ठीक हो जाओ। मुझे अपने साहसी छोटे भाई पर यकीन है … वह जल्द ही एक या दो दिन में फिट हो जाएगा …।’’ पिता-पुत्र की जोड़ी ने शनिवार को ट्वीट कर अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी थी।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
26 Aug 2026 17:21:53
Photo: @BJP4India X account


