सोनाक्षी के लिए कैसा रहा साल 2019? दिया यह जवाब
On
सोनाक्षी के लिए कैसा रहा साल 2019? दिया यह जवाब
मुंबई/भाषा। ‘दबंग 3’ के अच्छे प्रदर्शन के साथ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के लिए साल 2019 काफी शानदार रहा, जिसे लेकर वह काफी भाग्यशाली महसूस कर रही हैं।
इस साल सोनाक्षी की चार फिल्में पर्दे पर आईं, जिनमें ‘कलंक’, ‘खानदानी शफाखाना’, ‘मिशन मंगल’ और ‘दबंग-3’ शामिल हैं। सभी फिल्में एक दूसरे से काफी अलग हैं।सोनाक्षी ने यहां एक साक्षात्कार में कहा, साल का अंत शानदार रहा। मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने चार अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम किया। एक अभिनेत्री के रूप में मेरे लिये यह बेहद खुशी और संतोष की बात है। इस साल का अंत धमाके (‘दबंग 3’ की सफलता) के साथ कर रही हूं। मैं बहुत खुश हूं।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
11 Aug 2026 14:40:41
Photo: @bspindia X account


