‘अंधाधुन’ सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म, आयुष्मान-विकी कौशल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

‘अंधाधुन’ सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म, आयुष्मान-विकी कौशल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार

अंधाधुन फिल्म का पोस्टर

नई दिल्ली/भाषा। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और विकी कौशल ने शुक्रवार को क्रमश: फिल्म ‘अंधाधुन’ और ‘उरी’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार साझा किया। वहीं गुजराती फिल्म ‘हेलारो’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया।

Dakshin Bharat at Google News
लोकसभा चुनावों की वजह से मई में घोषित किए जाने वाले पुरस्कारों को पुनर्निर्धारित किया गया था। 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बॉलीवुड के हिस्से में कई पुरस्कार आए।

आदित्य धर को उनकी पहली फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया, जबकि ‘अंधाधुन’ को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म और सर्वश्रेष्ठ अनूदित पटकथा के लिए चुना गया।

तेलुगु फिल्म ‘महानती’ में गुजरे जमाने की सुपरस्टार सावित्री का किरदार निभाने वाली कीर्ति सुरेश ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

हिंदी फिल्म ‘बधाई हो’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के लिए चुना गया। इसी फिल्म के लिए सुरेखा सीकरी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। अक्षय कुमार अभिनीत ‘पैडमैन’ को सामाजिक मुद्दे पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया।

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के गाने ‘घूमर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार मिला, जबकि इसी फिल्म के लिए भंसाली को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का पुरस्कार मिला। इसी के गाने ‘बिंते दिल’ के लिए अरिजीत सिंह को सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष) का पुरस्कार मिला।

गायक-गीतकार स्वानंद किरकिरे को मराठी फिल्म ‘चुंबक’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।राहुल रवैल की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने इन पुरस्कारों की घोषणा की। ये पुरस्कार कब दिए जाएंगे, इस बारे में अभी कोई स्पष्टता नहीं है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्टालिन को भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन का डर सता रहा है: डॉ. एल मुरुगन स्टालिन को भाजपा-अन्नाद्रमुक गठबंधन का डर सता रहा है: डॉ. एल मुरुगन
चेन्नई/दक्षिण भारत। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक पर...
बेंगलूरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने उच्च न्यायालय में क्या कहा?
आत्मा ही कर्मों की कर्ता और भोक्ता है: आचार्यश्री प्रभाकरसूरी
तप में तपने वाला तपस्वी कालजयी बनता है: साध्वीश्री पावनप्रभा
'चिंतन से जीवन परिवर्तन होता है और परिवर्तन ही प्रगति का कारण है'
संयमी साधु-संतों के दर्शन से कष्ट नष्ट हो जाते हैं: आचार्यश्री विमलसागरसूरी
यह दुश्चक्र तोड़ें