अनुराग कश्यप ने डिलीट किया ट्विटर अकाउंट

अनुराग कश्यप ने डिलीट किया ट्विटर अकाउंट

अनुराग कश्यप

मुंबई/भाषा। बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपना आधिकारिक ट्विटर अकाउंट डिलीट (बंद) कर दिया है। फिल्मकार का कहना है कि उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट छोड़ने का फैसला इसलिए किया है क्योंकि उनके माता-पिता और बेटी को धमकियां मिल रही थीं।

Dakshin Bharat at Google News
सोशल मीडिया पर सबसे मुखर माने जाने वाली बॉलीवुड हस्तियों में से एक कश्यप ने कहा कि यदि वे इस मंच पर अपने मन की बात कहने के लिए स्वतंत्र नहीं है, तो वे इसे छोड़ देंगे।

उन्होंने कहा, जब आपके माता-पिता को फोन आने शुरू हो जाएं और आपकी बेटी को ऑनलाइन धमकियां मिलने लगें तो फिर कोई भी बात नहीं करना चाहेगा। कोई वजह या कोई भी तर्क नहीं बचेगा। आवाज दबाने वाले शासन करेंगे और आवाज दबाना जीने का नया तरीका होगा। सबको यह नया भारत मुबारक हो और उम्मीद है कि आप सभी इसमें आगे बढ़ेंगे।

कश्यप ने अपनी अंतिम ट्विटर पोस्ट पर लिखा, आपको खुशियां और तरक्की मिले। यह मेरा अंतिम ट्वीट है क्योंकि मैं ट्विटर छोड़ रहा हूं। जब मैं बिना डर के बोल नहीं सकता तो मैं बोलूंगा ही नहीं। गुड बाय।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
Photo: priyankagandhivadra FB Page
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में