आने वाली फिल्म ‘प्रस्थानम’ के बारे में संजय दत्त ने किया अहम ‘खुलासा’

आने वाली फिल्म ‘प्रस्थानम’ के बारे में संजय दत्त ने किया अहम ‘खुलासा’

संजय दत्त

नई दिल्ली/भाषा। अभिनेता संजय दत्त ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘प्रस्थानम’ इसकी मूल तेलुग फिल्म की हर शॉट की रिमेक नहीं है। उन्होंने कहा कि फिल्म को उत्तर भारत के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

Dakshin Bharat at Google News
फिल्म निर्माता देवा कट्टा ने 2010 में तेलुगु फिल्म बनाई थी और उन्होंने ही इसकी हिंदी रिमेक का भी निर्देशन किया है। इस फिल्म में एक नेता की दो उत्तराधिकारियों के बीच पारिवारिक राजनीति दिखाई गई है।

दत्त ने यहां संवाददाताओं से कहा, हमारे निर्देशक ने इस फिल्म के साथ बढ़िया काम किया है। दक्षिण भारत से होने पर भी वह उत्तर भारत को अच्छी तरह से समझते हैं। यह फिल्म मूल फिल्म की पूरी तरह से नकल नहीं है। बहरहाल, पूरी कहानी वही है।

वह इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बोल रहे थे। इस फिल्म में मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, अली फजल, सत्यजीत दुबे और अमायरा दस्तुर हैं।

निर्देशक कट्टा ने कहा कि उत्तर भारत की कुछ खास संस्कृति है और हमने उसी हिसाब से चीजें की है। यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अपनों का अपमान क्यों? अपनों का अपमान क्यों?
अरुणाचल प्रदेश की एक बच्ची का वायरल वीडियो, जिसमें वह निवेदन करती है कि 'कृपया हमें चीनी न कहें, हम...
महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'