‘शुभ मंगल सावधान’ के सीक्वल में फिर साथ काम करेंगे आनंद राय, आयुष्मान

‘शुभ मंगल सावधान’ के सीक्वल में फिर साथ काम करेंगे आनंद राय, आयुष्मान

आनंद एल राय एवं आयुष्मान खुराना

मुंबई/भाषा। अभिनेता आयुष्मान खुराना और निर्माता-निर्देशक आनंद एल राय ‘शुभ मंगल सावधान’ के सीक्वल के लिए फिर से साथ काम करेंगे।

Dakshin Bharat at Google News
‘शुभ मंगल सावधान’ का सीक्वल ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ नाम से रिलीज होगा जिसका निर्देशन हितेश केवाल्या करेंगे। इस फिल्म में समलैंगिकता के विषय को उठाया जाएगा।

राय ने यहां एक बयान में कहा, ‘शुभ मंगल सावधान’ की सफलता ने हमें प्रोत्साहित किया कि हम इसे एक फ्रेंचाइजी में बदलें जो हल्के-फुल्के अंदाज में ऐसे विषयों को उठाए जिन पर समाज बात करने से कतराता है।

उन्होंने कहा कि ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में हम एक अच्छी कहानी लेकर आएंगे और आयुष्मान इसमें मुख्य किरदार निभाएंगे। हम उम्मीद करते हैं कि दर्शक पहली फिल्म की ही तरह, इसे भी पसंद करेंगे।

आयुष्मान ने कहा कि ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में समलैंगिकता के विषय को संवेदशील तरीके से दिखाया जाएगा।

उन्होंने कहा, यह फिल्मकार आनंद राय की शैली में दिखाई गई बेहतरीन कहानी होगी, जो आपके दिल को छू लेगी और आपके चेहरे पर मुस्कान लेकर आएगी। मैंने बहुत समय बाद इतनी अच्छी कहानी पढ़ी है, जो बहुत संवेदनशीलता के साथ समलैंगिकता के विषय को उठाती है। फिल्म के अगले साल की शुरुआत में रिलीज होने की उम्मीद है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

एससी-एसटी आरक्षण: मायावती बोलीं- क्रीमी लेयर की बात करना अनुचित एससी-एसटी आरक्षण: मायावती बोलीं- क्रीमी लेयर की बात करना अनुचित
Photo: @Mayawati X account
जेडी वेंस ने मोदी से बात की, भारत-अमेरिका साझेदारी को बढ़ाने के तरीकों पर हुई चर्चा
जब बदलाव का दौर आता है, तब चुनौतियां आती हैं, नए अवसर पैदा होते हैं: प्रधानमंत्री
बेंगलूरु पुलिस ने अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए 'ऑपरेशन मुक्ता' शुरू किया
सपा अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति के लिए गिरगिट की तरह रंग बदलती है: मायावती
जुए के जाल से उजड़ रहे परिवार
झारखंड: छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर बोले हेमंत सोरेन- 'सकारात्मक बदलावों की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे'