गुमनाम कहानियां बर्बाद कर सकती हैं कैरियर

गुमनाम कहानियां बर्बाद कर सकती हैं कैरियर

मुंबई/एजेन्सीबॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने लोगों से यौन शोषण के खिलाफ ’’मीटू’’ अभियान को जिम्मेदारी के साथ संभालने और अपनी गुमनामी के कारण अभियान को कमजोर नहीं करने का आग्रह किया। कृति का मानना है कि किसी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने से पहले पुरुष और महिला को अपनी पहचान उजागर करनी चाहिए।’’बरेली की बर्फी’’ की एक्ट्रेस ने ट्विटर पर लिखा, क्या होगा जब किसी के खिलाफ एक ’’गुमनाम ल़डकी’’ की ’’मी टू’’ कहानी सामने आएगी? क्या हम उस पर आसानी से विश्वास कर लेंगे और वह भी बिना जाने कि वह ल़डकी कौन है या वास्तव में है भी या नहीं? किसी निष्कर्ष पर कोई कैसे पहुंचेगा? क्या यह सही है कि पीि़डता के नाम के बिना ही आई मी टू कहानी के आरोपी को ’’दोषी’’ मान लिया जाए? क्या मीडिया को ऐसी कहानियों को दिखाना चाहिए? कृति के मुताबिक, बिना पहचान की कहानी किसी का नाम और करियर दोनों खराब कर सकती है। इसलिए उन्होंने सभी से ’’मी टू’’ अभियान को जिम्मेदारी के साथ संभालने और इसके लिए वैधानिक तरीका तलाशने को कहा है। वह लोग जो अपनी मी टू कहानियां साझा करना चाहते हैं, उन सभी महिलाओं और पुरुषों को अपने नामों व चेहरों के साथ खुले में आना चाहिए। या फिर मुकदमा और कानूनी मामला दाखिल करना चाहिए ताकि मामले की जांच हो सके और मी टू अभियान न कमजोर हो सके और न इसका दुरुपयोग हो सके।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अपनों का अपमान क्यों? अपनों का अपमान क्यों?
अरुणाचल प्रदेश की एक बच्ची का वायरल वीडियो, जिसमें वह निवेदन करती है कि 'कृपया हमें चीनी न कहें, हम...
महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'