एक-दूजे के हुए दीपिका-रणवीर, इटली के लेक कोमो में रचाई शादी

एक-दूजे के हुए दीपिका-रणवीर, इटली के लेक कोमो में रचाई शादी

deepika and ranveer marriage

रोम। चर्चित बॉलीवुड सितारे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी हो गई। उन्होंने इटली के लेक कोमो में 14 नवंबर को शादी रचाई। इस लम्हे का इंतजार दीपिका और रणवीर के फैंस बेसब्री से कर रहे थे। शादी में कोंकणी रस्मों का पालन किया गया। इसके रिवाजों के मुताबिक दूल्हा-दुल्हन को चार फेरे लेने होते हैं। बता दें कि शादी समारोह के आयोजन से मीडिया को दूर रखा गया।

Dakshin Bharat at Google News
दीपिका और रणवीर 15 नवंबर को भी शादी करेंगे। वह शादी सिंधी रीति-रिवाजों के अनुसार होगी। उसमें रणवीर सिंह के परिवार में प्रचलित पुरानी रस्मों का पालन किया जाएगा। दोनों दिनों के लिए दूल्हा-दुल्हन के अलावा परिजनों की ड्रेस का भी खास ध्यान रखा गया है। इसके लिए मशहूर डिजाइनर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। जानकारी के अनुसार, कोंकणी रस्म वाली शादी में दीपिका साड़ी और गहनों में नजर आएंगी। वहीं सिंधी रिवाजों वाली शादी में वे बेशकीमती लाल लहंगा पहनेंगी।

अपनी शादी की तारीख का ऐलान करते वक्त दीपिका और रणवीर ने 14 और 15 दोनों तिथियों का जिक्र किया था। चर्चा है कि शादी में रणवीर सिंह कांजीवरम की शेरवानी में नजर आएंगे। शादी के बाद दोनों दो जगह बेंगलूरु और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी करेंगे। ये क्रमश: 21 और 28 नवंबर को होंगी। इसके निमंत्रण पत्र के जरिए दीपिका और रणवीर ने मेहमानों से खास गुजारिश की है कि वे कोई तोहफा न लाएं। वे एक संस्था को दान दें।

दीपिका और रणवीर छह साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। भारतीय समय के अनुसार, शादी की रस्में दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुईं। शाम करीब 4.30 बजे रस्में संपन्न हुईं। शादी में करीब 40 मेहमानों को ही बुलाया गया था। लेक कोमो की जिस इमारत में यह आयोजन हुआ, वह किसी महल की तरह आलीशान है। यहां दोनों सितारे अपने परिजनों और खास मेहमानों की मौजूदगी में विवाह के सूत्र में बंधे।

आयोजन स्थल को महंगे फूलों से सजाया गया। यहां सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया ताकि बिना किसी व्यवधान के शादी की रस्में पूरी हो सकें। शादी के बाद दोनों सितारों को देश-दुनिया से खूब बधाइयां मिल रही हैं। करण जौहर ने सबसे पहले बधाई देते हुए कहा कि नजर उतार लो।

कार्यक्रम स्थल जिस इमारत में है, उसका हॉलीवुड फिल्मों से गहरा जुड़ाव रहा है। यहां जेम्स बॉण्ड की फिल्म कसीनो रॉयल की शूटिंग हुई थी। यहां एक दिन का खर्चा भारतीय मुद्रा में 21 लाख रुपए से ज्यादा है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान