कल्पना चावला का किरदार निभायेंगी प्रियंका चोपड़ा

कल्पना चावला का किरदार निभायेंगी प्रियंका चोपड़ा

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोप़डा सिल्वर स्क्रीन पर अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं्। प्रियंका चोप़डा इन दिनों हॉलीवुड परियोजनाओं में व्यस्त हैं्। प्रियंका चोप़डा ने अंतिम बार वर्ष २०१६ में प्रदर्शित फिल्म जय गंगाजल में काम किया। जय गंगाजल के बाद प्रियंका ने कोई बॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की है। चर्चा है कि प्रियंका चोप़डा अब अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के जीवन पर बन रही फिल्म में उनकी भूमिका निभा सकती है। प्रियंका अपने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको सी़जन ३ की शूटिंग के बाद दोबारा बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली हैं्। बताया जा रहा है कि प्रियंका ३-४ महीनों बाद भारत लौट आएंगी। वह ब्रेक नहीं लेना चाहती और जल्द ही फिल्मों की शूटिंग करेंगी। फिल्म निर्देशक प्रिया मिश्रा ने बताया कि वह पिछले सात वर्षों से इस पर काम कर रही हैं्। एक नया प्रोडक्शन हाउस इस प्रोजेक्ट पर काम करेगा।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download