अमिताभ के लिए पूरा देश पागल : बाल्की

अमिताभ के लिए पूरा देश पागल : बाल्की

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक आर बाल्की का कहना है कि महानायक अमिताभ बच्चन के लिए पूरा देश पागल है। आर.बाल्की ने अपनी पहली फिल्म ’’चीनी कम’’ से लेकर आगामी फिल्म ’’पैडमैन’’ तक अपनी सभी फिल्मों में अमिताभ बच्चन को स्थान दिया है। बाल्की का कहना है कि पूरा देश बिग बी के लिए पागल है और वह खुद इस दीवानगी का हिस्सा भर हैं। बाल्की से जब यह पूछा गया कि क्या वह बिग बी के लिए दीवाने हैं, उन्होंने कहा, मैं ही अमिताभ बच्चन के लिए पागल नहीं हूं, बल्कि पूरा देश पागल है। मैं तो सिर्फ इस देश का एक हिस्सा हूं। मैं आपको बताता हूं कि फिल्म (पैडमैन) में भी मिस्टर बच्चन महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। हां, यह अतिथि भूमिका है, लेकिन एक बार आप फिल्म देखेंगे तो कहानी में उसकी प्रासंगिकता को समझेंगे। मैं जानता हूं कि लोग कहते हैं कि मैं उन्हें अपनी फिल्मों को कहीं न कहीं जरूर जगह देता हूं, लेकिन उनका निभाया किरदार हर फिल्म के लिए महत्वपूर्ण होता है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत धर्मांतरण, घुसपैठ और कम जन्म दर जनसंख्या असंतुलन के कारण हैं: मोहन भागवत
Photo: RSSOrg FB Page
आज भारत मज़बूती और आत्मविश्वास की स्थिति से व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है: पीयूष गोयल
कांग्रेस ने वर्षों शासन किया, लेकिन किसानों को वैश्विक बाजार से नहीं जोड़ा: शिवराज सिंह चौहान
आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है- कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं: प्रधानमंत्री
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: भाजपा बोली- किसानों के हितों का दृढ़तापूर्वक संरक्षण किया गया
मैं कब मुख्यमंत्री बनूंगा, यह समय बताएगा: डीके शिवकुमार
भाजपा ने मुंबई महापौर पद के लिए ऋतु तावड़े को नामित किया