फिल्म फेयर अवार्ड में इरफान और विद्या की धूम

फिल्म फेयर अवार्ड में इरफान और विद्या की धूम

मुंबई। बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता इरफान खान और अभिनेत्री विद्या बालन को फिल्म फेयर अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है। ६३ वें जियो फिल्म फेयर अवार्ड में इरफान खान को उनकी फिल्म हिंदी मीडियम में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला और फिल्म तुम्हारी सुलु में अपने बेहतरीन अभिनय से दिल जीतने वाली विद्या बालन को इस बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। इऱफान और विद्या जहां पॉपुलर कैटेगरी में बेस्ट माने गए वहीं क्रिटिक्स ने राजकुमार राव को फिल्म ट्रैप्ड के लिए बेस्ट एक्टर माना जबकि सीक्रेट सुपरस्टार के लिए ़जायरा वसीम को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। साकेत चौधरी के निर्देशन में बनी फिल्म हिंदी मीडियम को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार अश्विनी अय्यर तिवारी को फिल्म बरेली की बर्फी के लिए मिला है। क्रिटिक्स कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार राजकुमार राव स्टारर फिल्म न्यूटन को मिला है। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार राजकुमार राव को फिल्म बरेली की बर्फी के लिए दिया गया। सपॉर्टिंग रोल (फीमेल) का अवॉर्ड मेहर विज को उनकी फिल्म ’’सीक्रेट सपरस्टार’’ के लिए दिया गया।सर्वश्रेष्ठ गायक (मेल)का पुरस्कार अरिजीत सिंह को उनकी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया के गाने ’’ रोके ना रुके…’’ के लिए दिया गया है। बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) का खिताब मिला मेघना मिश्रा को फिल्म ’’सीक्रेट सुपरस्टार’’ से ’’नचदी फिरा’’ के लिए दिया गया। वहीं प्रीतम को फिल्म जग्गा जासूस के सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के पुरस्कार से सम्मानित किए गए। प्रीतम को फिल्म जग्गा जासूस के लिए सर्वश्रेष्ठ बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर अवार्ड भी दिया गया है। बेस्ट कोरियोग्राफी पुरस्कार विजय गांगुली और आरडी वरन्दानी को जग्गा जासूस के गाने ’’गलती से मिस्टेक’’ के लिए मिला। बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड कोंकणा सेन शर्मा को फिल्म अ डेथ इन द गंज के लिए दिया गया। सिरशा रे को अ डेथ इन गंज के लिए बेस्ट सिनेमाटॉग्रफी का अवॉर्ड दिया गया। रोहित चतुर्वेदी को ’’अ डेथ इन गंज’’ के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का अवॉर्ड दिया गया।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अपनों का अपमान क्यों? अपनों का अपमान क्यों?
अरुणाचल प्रदेश की एक बच्ची का वायरल वीडियो, जिसमें वह निवेदन करती है कि 'कृपया हमें चीनी न कहें, हम...
महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'