नारी द्वेषी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं अभिनेत्री पार्वती

नारी द्वेषी टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं अभिनेत्री पार्वती

तिरुवनंतपुरम। पुरस्कार प्राप्त अभिनेत्री पार्वती सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई हैं। पार्वती ने अभिनेता ममूटी की फिल्म के संवादों को नारी द्वेषी बताया था। फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’’ की अभिनेत्री पार्वती को उनकी टिप्पणी के कुछ दिनों बाद मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी के प्रशंसकों ने ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बुरी तरह से ट्रोल किया। इस बीच अभिनेत्री पार्वती को विभिन्न वर्गों से समर्थन भी मिला जिसमें राज्य के वित्त मंत्री टीएम थॉमस आइजक और मलयालम सिनेमा में महिलाओं के संगठन वूमेन इन सिनेमा कलेक्टिव शामिल है। पार्वती ने कहा कि उन्होंने हाल में ममूटी अभिनीत कसाबा देखी। यद्यपि अभिनेता का नाम नहीं लिया। पार्वती ने कहा कि फिल्म ने उन्हें निराश किया क्योंकि उसमें महान अभिनेता को नारी द्वेषी संवाद बोलते दिखाया गया। पार्वती ने कहा कि एक सुपरस्टार के ऐसे संवाद लोगों पर गलत प्रभाव डालेंगे। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद पार्वती ने कई ट्वीट किए और फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाओं के प्रतिनिधित्व और गुणगान के बीच अंतर को स्पष्ट किया।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

अपनों का अपमान क्यों? अपनों का अपमान क्यों?
अरुणाचल प्रदेश की एक बच्ची का वायरल वीडियो, जिसमें वह निवेदन करती है कि 'कृपया हमें चीनी न कहें, हम...
महिला आरक्षण और 'वंदे मातरम्' के पूरे गायन का समर्थन करें राहुल गांधी: स्मृति ईरानी
लोग अगले उप्र विधानसभा चुनावों में सपा का सफाया कर देंगे: योगी आदित्यनाथ
आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग देशहित में नहीं है: मायावती
राहुल गांधी का पुणे में छात्रों के साथ कार्यक्रम 'राजनीतिक कॉमेडी शो' है: भाजपा
जनसेवा के 25 साल: मोदी के जन्मदिन से 'सेवा संकल्प अभियान' चलाएगी भाजपा
'वंदे मातरम्' को लेकर संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना- 'कोई पार्टी संसद से बड़ी नहीं है'