बॉलीवुड हस्तियों ने दी मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को बधाई

बॉलीवुड हस्तियों ने दी मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को बधाई

मुंबई। बॉलीवुड हस्तियों ने मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने पर बधाइयां दी है। मानुषी को बधाई देने वाली नामचीन हस्तियों में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन, पूर्व मिस यूनीवर्स सुष्मिता सेन, पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोप़डा, पूर्व मिस एशिया पैसेफिक दीया मिर्जा, अभिनेता अनुपम खेर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शामिल हैं।बच्चन ने ट्वीट किया, गर्व और खुशियां। मनीषा छिल्लर ने विश्व में भारत का झंडा फहरा दिया। सुष्मिता सेन ने कहा, भारत ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। इस उपलब्धि के लिए मनीषा छिल्लर को बधाई। जय हिन्द। मानुषी से पहले मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी प्रियंका चोप़डा ने कहा, हमारी एक और जीत। मिस वर्ल्ड-२०१७ मानुषी छिल्लर को बधाई। चीयर्स।पूर्व मिस एशिया पैसेफिक दीया मिर्जा ने मानुषी को बधाई देते हुए कहा, आपकी सुंदरता और मुस्कराहट की हमेशा जीत हो। पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया ने कहा, मानुषी को बधाई। आप में विश्व को जीतने की सभी योग्यता है, यह तभी जान गए थे जब हम पहली बार मिले थे।मॉडल और अभिनेता रणदीप हुडा ने कहा, पहले खेल और अब ग्लैमर में हरियाणवी महिला ने नाम किया। महारी छोरियां छोरोेेें ते कम कती भी ना हैं। अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट किया, डियर मानुषी छिल्लर, १७ वर्ष बाद मिस वर्ल्ड का ताज भारत लाने पर धन्यवाद। मां को लेकर आपका बेहतरीन जवाब काबिले तारीफ। भारत आपकी प्रतीक्षा में है। जय हो। दीपिका पादुकोण ने कहा,ं मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के लिए मानुषी छिल्लर को बधाई। समूचे विश्व में दिलों को जीतें। मानुषी मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली छठी भारतीय महिला है।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News