बाजार में लगातार छठे दिन तेजी, सेंसेक्स 293.33 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,600 के पार

बाजार में लगातार छठे दिन तेजी, सेंसेक्स 293.33 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,600 के पार

तीस कंपनियों की भागीदारी वाला सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 293.33 अंक की बढ़त के साथ शुरुआती कारोबार में 55,975.28 अंक पर पहुंच गया


मुंबई/भाषा। सकारात्मक वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों की भागीदारी बढ़ने से उत्साहित घरेलू शेयर बाजार में लगातार छठे दिन तेजी रही और दोनों प्रमुख सूचकांकों ने शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की।

Dakshin Bharat at Google News
तीस कंपनियों की भागीदारी वाला सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 293.33 अंक की बढ़त के साथ शुरुआती कारोबार में 55,975.28 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी भी 92.5 अंकों की बढ़त के साथ 16,697.75 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी, टाइटन कंपनी, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी होने से इनके शेयर चढ़ गए। वहीं इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और आईटीसी के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

एशिया के अन्य बाजारों में टोक्यो और हांगकांग के सूचकांक भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, हालांकि सियोल और शंघाई नुकसान में रहे। एक दिन पहले, बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.08 प्रतिशत चढ़कर 104.96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुद्ध खरीदारी की। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 1,799.32 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीद की।

पिछले सत्र में, बृहस्पतिवार को तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 284.42 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,681.95 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 84.40 अंक यानी 0.51 प्रतिशत चढ़कर 16,605.25 अंक पर बंद हुआ था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्वदेश को मां कहने में संकोच क्यों?  स्वदेश को मां कहने में संकोच क्यों?
अपने देश को मां का दर्जा देने में कोई बुराई नहीं है
जितने साल से मोदी प्रधानमंत्री हैं, उतने साल जवाहरलाल नेहरू देश के लिए जेल में रहे थे: प्रियंका वाड्रा
कर्नाटक में भाजपा ने विपक्ष के रूप में अपनी ज़िम्मेदारियां छोड़ दी हैं: प्रियांक खरगे
'वंदे मातरम्' अंग्रेजों के लिए चुनौती और देश के लिए शक्ति की चट्टान बन गया था: प्रधानमंत्री
इंडिगो मामला: उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तत्काल सुनवाई से इन्कार किया
इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव