खरीदारी का जोर रहने से कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 360 अंक से अधिक चढ़ा

खरीदारी का जोर रहने से कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 360 अंक से अधिक चढ़ा

खरीदारी का जोर रहने से कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 360 अंक से अधिक चढ़ा

शेयर बाजार.. सांकेतिक चित्र

मुंबई/भाषा। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और खरीदारी का जोर रहने से मंगलवार को बंबई शेयर बाजार (बीएसई) में कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 366.76 अंक चढ़ गया। वहीं निफ्टी में भी इस दौरान 92 अंक की बढ़त दर्ज की गई।

Dakshin Bharat at Google News
बीएसई सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 366.76 अंक यानी 0.94 प्रतिशत बढ़कर 39,340.46 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई का निफ्टी भी इस दौरान 92.35 अंक यानी 0.80 प्रतिशत बढ़कर 11,595.70 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इस दौरान एचडीएफसी पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ सबसे आगे रहा। एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में भी बढ़त रही।

सेंसेक्स में शामिल सभी शेयर हरे निशाल में कारोबार कर रहे थे। इससे पहले, सोमवार को सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति पर 276.65 अंक यानी 0.71 प्रतिशत बढ़कर 38,973.70 अंक और निफ्टी 86.40 अंक यानी 0.76 प्रतिशत बढ़कर 11,503.35 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़े बताते हैं कि विदेशी निवेशकों ने सोमवार को बाजार में 236.71 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

एससी-एसटी आरक्षण: मायावती बोलीं- क्रीमी लेयर की बात करना अनुचित एससी-एसटी आरक्षण: मायावती बोलीं- क्रीमी लेयर की बात करना अनुचित
Photo: @Mayawati X account
जेडी वेंस ने मोदी से बात की, भारत-अमेरिका साझेदारी को बढ़ाने के तरीकों पर हुई चर्चा
जब बदलाव का दौर आता है, तब चुनौतियां आती हैं, नए अवसर पैदा होते हैं: प्रधानमंत्री
बेंगलूरु पुलिस ने अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए 'ऑपरेशन मुक्ता' शुरू किया
सपा अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति के लिए गिरगिट की तरह रंग बदलती है: मायावती
जुए के जाल से उजड़ रहे परिवार
झारखंड: छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर बोले हेमंत सोरेन- 'सकारात्मक बदलावों की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे'