शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 157 अंक मजबूत
On
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 157 अंक मजबूत
मुंबई/भाषा। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख तथा वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लाभ से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 157 अंक चढ़ गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 39,008.89 अंक के उच्च स्तर को छूने के बाद 157.31 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,956.39 अंक पर कारोबार कर रहा था।इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 46.70 अंक या 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,513.15 अंक पर था।
सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर करीब दो प्रतिशत के लाभ में था। एसबीआई, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा मारुति के शेयर भी लाभ में थे।
वहीं दूसरी ओर एचसीएल टेक, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट और टेक महिंद्रा के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
26 Aug 2026 17:21:53
Photo: @BJP4India X account


