शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 50 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी ने 11,500 का स्तर छुआ

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 50 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी ने 11,500 का स्तर छुआ

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 50 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी ने 11,500 का स्तर छुआ

प्रतीकात्मक चित्र। फोटो स्रोत: PixaBay

मुंबई/भाषा। भारत-चीन के बीच सीमा विवाद और एशियाई बाजारों से कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान सपाट रुख देखने को मिला।

Dakshin Bharat at Google News
बीएसई सेंसेक्स सोमवार के बंद भाव के आसपास खुलने के बाद 58.69 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 38,954.49 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 22.95 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 11,493.20 अंक पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी अल्ट्राटेक सीमेंट में हुई। इसके अलावा ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस मुनाफे के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर एसबीआई, बजाज ऑटो, एचडीएफसी, कोटक बैंक और टाइटन में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में सेंसेक्स 272.51 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 38,900.80 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 82.75 अंक या 0.73 प्रतिशत बढ़कर 11,470.25 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 486.09 करोड़ रुपए की इक्विटी खरीदी। कारोबारियों के अनुसार, भारत और चीन के बीच सीमा तनाव के कारण निवेशकों की भावना प्रभावित हुई।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है