शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक चढ़ा, निफ्टी 9,900 के पार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक चढ़ा, निफ्टी 9,900 के पार

मुंबई/भाषा। वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से अधिक की तेजी देखने को मिली और इस दौरान कोटक बैंक, एचडीएफसी, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

Dakshin Bharat at Google News
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स सपाट खुला, लेकिन जल्द ही 309.68 अंक या 0.93 प्रतिशत बढ़कर 33,613.20 पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई निफ्टी 98.10 अंक या एक प्रतिशत बढ़कर 9,924.25 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक सात प्रतिशत की बढ़त कोटक बैंक में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, सन फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक में भी तेजी रही। दूसरी ओर एलएंडटी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 879.42 अंक या 2.57 प्रतिशत बढ़कर 33,303.52 पर और निफ्टी 245.85 अंक या 2.57 प्रतिशत बढ़कर 9,826.15 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को पूंजी बाजार में सकल आधार पर 1,575.46 करोड़ रुपए की इक्विटी खरीदी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए