ऑडी ने लॉन्च की दूसरी पीढ़ी की क्यू5, कीमत 53.25 लाख रुपए

ऑडी ने लॉन्च की दूसरी पीढ़ी की क्यू5, कीमत 53.25 लाख रुपए

नई दिल्ली। लग्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी ऑडी ने गुरुवार को भारतीय बाजार में दूसरी पी़ढी की ऑडी क्यू५ कार लॉन्च करने की घोषणा की जिसकी एक्स शोरूम कीमत ५३.२५ लाख रुपए है। ऑडी इंडिया के प्रमुख राहिल अंसारी ने यहां इस कार को लॉन्च करते हुए कहा कि सात स्पीड एस ट्रॉनिक ट्रांसमिशन के साथ २.० टीडीआई इंजन वाली यह कार ७.९ सेकेंड में १०० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पक़डने में सक्षम है। इसकी अधिकतम स्पीड २१८ किलोमीटर प्रति घंटा है। इसमें पांच ड्राइविंग मोड दिया गया है। पुरानी क्यू५ की तुलना में इसकी ऊर्जा दक्षता २० फीसदी सुधारी है और नई कार १७.०१ किलोमीटर का माइलेज देती है। उन्होंने कहा कि नई क्यू५ में सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया है और इसमें रियर साइड एयरबैग सहित कुल आठ एयरबैग दिए गये है। इसके अतिरिक्त क्रैश सुरक्षा के लिए ५ स्टार्ट यूरो एनसीएपी रेटिंग सुरक्षा मानकों का पालन किया गया है। अंसारी ने कहा कि ऑडी ने वर्ष २०१८ की शुरुआत में नई कार लॉन्च की है जिसका न सिर्फ डिजाइन नया है बल्कि पुरानी कार की तुलना में कई नए फीचर दिए गये हैं। यह कार ऑफ रोड और ऑन रोड दोनों में चलाने योग्य है। यह ऑडी सेडान में स्पोर्टीनेस का मिश्रिण है। यह ऑल व्हील ड्राइव कार है। ऑडी क्यू५ को पहली बार २००९ में भारतीय बाजार में पेश किया गया था।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान