ओयो नेपाल पहुंची

ओयो नेपाल पहुंची

काठमांडू। बजट होटल प्लेटफार्म ओयो रूम्स नेपाल में उतर गई है। कंपनी का इस साल के अंत तक १०० होटलों को जो़डने का लक्ष्य है। कंपनी ने अपना यहां पहली संपत्ति खोली है। ओयो का इरादा इस हिमालयी देश में टाउनहाउस ब्रांड भी शुरू करने का है। वर्ष २०१५ के भूकंप के बाद नेपाल में यात्रियों की आवाजाही अब फिर ब़ढने लगी है। आधिकारिक आंक़डों के अनुसार, २०१६ में नेपाल में १,७४,८०३ पर्यटक आए। इनमें से ज्यादातर भारतीय थे। मलेशिया में प्रवेश के बाद ओयो नेपाल के बाजार में भी उतरी है। कंपनी का लक्ष्य इस साल १०० ओयो होटल स्थापित करने का है। ओयो के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितेश अग्रवाल ने काठमांडू में अपनी पहली संपत्ति के शुभारंभ के बाद कहा कि हमारा प्रमुख वादा उचित मूल्य और उचित स्थान पर साफ सुथरा स्थान उपलब्ध कराने का है। उन्होंने कहा कि ओयो ब्रांड के जरिये कुछ स्थानीय होटल परिचालक प्रौद्योगिकी और नवोन्मेषण के जरिये अधिक ग्राहकों को आकर्षित कर सकते हैं।

Tags:

About The Author

Related Posts

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download