वोडाफोन भी सस्ते स्मार्टफोन से ग्राहकों को लुभाने की रेस में

वोडाफोन भी सस्ते स्मार्टफोन से ग्राहकों को लुभाने की रेस में


नई दिल्ली। सस्ते स्मार्टफोन की पेशकश कर अपना ग्राहक आधार बढ़ाने और बचाने की रेस में जियो और एयरटेल के बाद अब वोडाफोन इंडिया भी शामिल हो गई है। उसने 999 रुपये में 4जी स्मार्टफोन देने की घोषणा की है।

Dakshin Bharat at Google News
कंपनी ने मंगलवार को बताया कि सस्ते स्मार्टफोन के लिए उसने मोबाइल फोन निर्माता माइक्रोमैक्स से करार किया है। माइक्रोमैक्स के भारत सीरीज में ‘भारत2 अल्ट्रा’ नाम से यह फोन बाजार में पेश किया जाएगा और कंपनी का दावा है कि इसका कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले सस्ते स्मार्टफोन की श्रेणी में पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए काफी बेहतर है।

ग्राहकों को पहले 2,899 रुपये में फोन खरीदना होगा और सेवा जारी रखने के लिए 36 महीने तक हर महीने कम से कम कुल 150 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। पहले 18 महीने पूरे होने पर उसके वोडाफोन एम-पेसा वॉलिट में 900 रुपये और 36 महीने पूरा होने पर 1,000 हजार रुपये वापस मिल जायेंगे। इस प्रकार उसने 999 रुपये में फोन देने का दावा किया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

कर्नाटक: सुवर्ण विधान सौधा तक मार्च के दौरान भाजपा नेताओं, किसानों को हिरासत में लिया गया कर्नाटक: सुवर्ण विधान सौधा तक मार्च के दौरान भाजपा नेताओं, किसानों को हिरासत में लिया गया
बेलगावी/दक्षिण भारत। कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र येडीयुरप्पा समेत कई प्रदर्शनकारियों को  मंगलवार को हिरासत में लिया गया। वे बड़ी संख्या...
वंदे मातरम् ने राष्ट्र की आत्मा को जगाने का काम किया: अमित शाह
केंद्र सरकार किसानों की समस्याएं हल करने में कर्नाटक का सहयोग नहीं कर रही: डीके शिवकुमार
बिहार में बड़ी जीत के लिए राजग सांसदों ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया
एएससी सेंटर एंड कॉलेज ने 265वां आर्मी सर्विस कॉर्प्स डे मनाया
'दपरे' के बेंगलूरु मंडल ने हाफ मैराथन में बनाया कीर्तिमान
स्वदेश को मां कहने में संकोच क्यों?