आंध प्रदेश में सड़क हादसा, भाजपा नेता समेत 9 लोगों की मौत

उरावकोंडा मंडल के बुडागवी गांव में हुई दुर्घटना

अनंतपुर/दक्षिण्ा भारत/ आंध्र प्रदेश में अनंतपुर जिले के उरावकोंडा मंडल के बुडागवी गांव में रविवार को कार और लॉरी की भीषण टक्कर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता सहित नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आज यहां बताया की एक बेटी के विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लक्कवरम गांव लौटते समय भाजपा नेता कोका वेनकट्प्पा की कार और लॉरी टक्क से नौ लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतकों में छह महिलाएं और दो लड;के शामिल है। सभी मृतक भाजपा नेता के संबंधी हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए उरावाकोंडा के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। मृतकों में से आठ की पहचान अशोक, राधा, सरस्वती, शिवाम्मा, सुभद्रा, स्वाति, जगनावी, वेनकट्प्पा के रूप में हुई है। जबकि अन्य एक पहचान होनी शेष है।
भाजपा राज्य अध्यक्ष सोमु विर्राजु ने हादसे में श्री कोका वेंकटप्पा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री वेंकट्प्पा और उनके परिजनों की मौत से गहरे दुख में हूं। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।
टीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबु नायडु ने भीषण हादसे में गहरा शोक व्यक्त किया है।  

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला नितिन नबीन ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला
Photo: NitinNabinBJP FB Page
एमजीनरेगा: प्रियंका वाड्रा ने पूछा- 'महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है?'
नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को विवादास्पद बनाया, भारत को उग्रवाद और अलगाववाद मिला: योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस 'वोट चोरी' में विश्वास करती है तो तेलंगाना में सत्ता छोड़कर मिसाल कायम करे: बंडी संजय कुमार
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले नितिन नबीन- 'यह पार्टी का आशीर्वाद है'
पहलगाम आतंकी हमला मामले में एनआईए आज चार्जशीट दाखिल करेगी
मानवता फिर लहूलुहान