कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार 24 को उजागर करेगी भाजपा : येड्डीयुरप्पा

कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार 24 को उजागर करेगी भाजपा : येड्डीयुरप्पा

बेंगलूरु। भाजपा राज्य की सिद्दरामैया नीत कांग्रेस सरकार पर लगातार हमले जारी रखे हुए है और इसी क्रम में पार्टी ने २४ सितम्बर को राज्य सरकार के मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों को उजागर करने की घोषणा की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीएस येड्डीयुरप्पा ने मंगलवार को संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार सबसे ज्यादा भ्रष्ट सरकार है और अब तक कई विभागों में भारी घोटाले का पता चला है जहां भ्रष्टाचार का शासन बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने कई दस्तावेज हासिल किए हैं जिनमें सिद्दरामैया सहित उनके मंत्रिमंडल के कम से कम पांच मंत्री और कई विधायक शामिल हैं जो भ्रष्टाचार में शामिल हैं। येड्डीयुरप्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। दस्तावेजों में उनका नाम शामिल नहीं होना चाहिए। इसके अतिरिक्त सरकार ने कई अन्य दस्तावेज गायब करा दिए जो कांग्रेस नेताओं के भ्रष्टाचार को उजागर करते। बावजूद इसके हमने पर्याप्त दस्तावेज हासिल कर लिए हैं जो इस सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करते हैं। येड्डीयुरप्पा ने कहा कि सिद्दरामैया के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (एसीबी) के समक्ष ३५ मामले दर्ज हैं लेकिन एसीबी ने राजनीतिक दबाव के कारण अब तक एक भी मामले में एफआईआर दाखिल नहीं की है। उन्होंने कहा कि इसके उलट जब किसी विपक्षी नेता के खिलाफ मामला दर्ज होता है तब एसीबी दो दिन में भी एफआईआर दर्ज कर लेती है।

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

'छद्म युद्ध' की चुनौतियां 'छद्म युद्ध' की चुनौतियां
आर्थिक दृष्टि से अधिक शक्तिशाली भारत अपने दुश्मनों पर और ज्यादा शक्ति के साथ प्रहार कर सकेगा
दपरे: कारगिल युद्ध के वीरों के सम्मान में सेंट्रल हॉस्पिटल ने रक्तदान शिविर लगाया
कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलूरु दक्षिण करने का फैसला किया
मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंटल सेंटर ने कारगिल युद्ध विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाई
एमयूडीए मामला: प्रह्लाद जोशी ने सिद्दरामैया पर आरोप लगाया, सीबीआई जांच की मांग की
भोजनालयों पर नाम प्रदर्शित करने संबंधी निर्देश पर योगी सरकार ने उच्चतम न्यायालय में क्या दलील दी?
'विपक्षी दल के रूप में काम नहीं कर रही भाजपा, कुछ भी गलत या घोटाला नहीं हुआ'