कर्नाटक: नाराज पर्यटन मंत्री आनंद सिंह से बात करेंगे मुख्यमंत्री बोम्मई

कर्नाटक: नाराज पर्यटन मंत्री आनंद सिंह से बात करेंगे मुख्यमंत्री बोम्मई

कर्नाटक: नाराज पर्यटन मंत्री आनंद सिंह से बात करेंगे मुख्यमंत्री बोम्मई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई। फोटो स्रोत: फेसबुक पेज।

बेंगलूरु/भाषा। विभाग आबंटन पर नाराजगी व्यक्त करने के लिए पर्यटन मंत्री आनंद सिंह द्वारा विजयनगर जिले के होसपेट में अपना विधायक कार्यालय कथित तौर पर बंद किए जाने पर मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने बुधवार को कहा कि वह उनसे बात करेंगे।

Dakshin Bharat at Google News
बोम्मई ने पत्रकारों से कहा, ‘मैं और आनंद सिंह तीन दशक से दोस्त हैं। हम लगातार एक-दूसरे के सम्पर्क में रहे हैं। कल भी मैंने उनसे बात की थी। आज भी मैं उनसे बात करूंगा। मुझे उनके विचारों के बारे में पता है और मैंने अपने विचार भी उन्हें बता दिए हैं। उनके मुझसे आकर बातचीत करने के बाद सब ठीक हो जाएगा।’

मंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह वन विभाग चाहते थे, जो पूर्ववर्ती बीएस येडियुरप्पा सरकार में भी उनके पास था। उन्होंने कहा, ‘उनकी इच्छा के विरुद्ध पर्यटन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग उन्हें दिया गया है।’

सिंह के हाल ही में उनसे मुलाकात के दौरान इस्तीफा सौंपने के सवाल पर बोम्मई ने कहा, ‘… हमने केवल बातचीत की। उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है।’

बोम्मई ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘अंत में सब ठीक हो जाएगा।’ विभाग बदले जाने की संभावना पर बोम्मई ने कहा कि वह ऐसी जानकारी मीडिया के साथ कैसे साझा कर सकते हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'