पलानीस्वामी ने मोदी से किया आग्रह: महामारी से जूझ रहे तमिलनाडु में बढ़ाई जाएं ये 3 चीजें

पलानीस्वामी ने मोदी से किया आग्रह: महामारी से जूझ रहे तमिलनाडु में बढ़ाई जाएं ये 3 चीजें

पलानीस्वामी ने मोदी से किया आग्रह: महामारी से जूझ रहे तमिलनाडु में बढ़ाई जाएं ये 3 चीजें

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री पलानीस्वामी। फोटो स्रोतः फेसबुक पेज।

चेन्नई/दक्षिण भारत। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ईके पलानीस्वामी ने राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि ऑक्सीजन आपूर्ति बढ़ाने के साथ ही रेमडेसिविर इंजेक्शन और टीकाकरण खुराक आवंटन बढ़ाया जाए।

Dakshin Bharat at Google News
पलानीस्वामी ने ट्वीट किया, ‘कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने पूरे तमिलनाडु में बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया है। आधिकारिक रिपोर्ट बताती है कि राज्य में प्रतिदिन लगभग 32,000 लोग संक्रमित होते हैं जो दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है।’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हालांकि राज्य सरकार ने लोगों की आवाजाही को लेकर लॉकडाउन सहित कई प्रतिबंध लागू किए हैं, लेकिन मामलों की संख्या में बढ़ोतरी के कारण सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन समर्थित बेड और आईसीयू बेड की भारी मांग है।’

पलानीस्वामी ने कहा, ‘पूरे तमिलनाडु के अस्पतालों में भर्ती होने के लिए मरीजों की लंबी कतार भी लगी हुई है। इसलिए मैं आपसे निम्नलिखित बिंदुओं पर विचार करने के लिए अनुरोध करता हूं।’

इससे अगले ट्वीट में उन्होंने जो मांग कीं, वे इस प्रकार हैं: ‘तमिलनाडु को ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाई जाए। राज्य को रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति बढ़ाई जाए। इसके साथ ही तमिलनाडु को टीकाकरण खुराक का आवंटन बढ़ाया जाए।’

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए