गोवा में 20 साल से एक कमरे में ‘‘बंद’’ महिला को गया बचाया

गोवा में 20 साल से एक कमरे में ‘‘बंद’’ महिला को गया बचाया

पणजी, 11 जुलाई (भाषा) गोवा में एक भयावह घटना में अपने माता-पिता के घर में 20 साल से एक कमरे में बंद महिला को बचाया गया। महिला को ‘‘असामान्य व्यवहार’’ के चलते कमरे में बंद किया गया था।
पुलिस ने बताया कि महिला को एक अंधेरे कमरे में बंद किया गया था। एक एनजीओ के पुलिस को जानकारी देने के बाद उसे वहां से रिहा करवाया गया।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘‘महिला :50: को उसके माता-पिता के घर में उसके दो भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों ने एक अंधेरे कमरे में बंद कर रखा था। एक खिड़की के जरिए उसे खाना एवं पानी दिया जाता था।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला के असामान्य व्यवहार करने के बाद परिवार वालों ने उसे कमरे में बंद कर दिया था।’’ पुलिस महिला को चिकित्सीय जांच के लिए ले गई है।उन्होंने कहा, ‘‘अभी मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जांच अभी प्राथमिक स्तर पर है। महिला के परिवार वालों का बयान दर्ज किया जा रहा है।’’

Dakshin Bharat at Google News


Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है