केरल: बाढ़ पीड़ितों के लिए सेना ने जान की बाजी लगाकर बनाया पुल, तस्वीर देख गर्व होगा

केरल: बाढ़ पीड़ितों के लिए सेना ने जान की बाजी लगाकर बनाया पुल, तस्वीर देख गर्व होगा

Rescue Operation Kerala By Indian Army

एर्नाकुलम। इस समय केरल के कई हिस्सों में बाढ़ आई हुई है। भारी बारिश और भूस्खलन के दौरान जब कई लोग फंस गए तो भारतीय सेना उनकी मददगार बनकर पहुंची। सेना के जवान अब तक हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा चुके हैं। वहीं उनकी कुछ तस्वीरें भी आज सोशल मीडिया में शेयर की जा रही हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सेना के जांबाजों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर देशवासियों की हिफाजत की।

सेना के जवानों ने बाढ़ और भूस्खलन के बीच लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कई तकनीक अपनाईं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में है एक खास तरह का पुल। जब एक सड़क बाढ़ की चपेट में आ गई और उसके बीच का हिस्सा बहकर गहरा गड्ढा हो गया तो सेना के जवानों ने उस पर पुल बना दिया। इसके लिए उन्होंने तेज हवाओं और बारिश की बौछारों की परवाह नहीं की।

जवान भारी-भरकम पेड़ के तने उठाकर लाए, उन्हें रास्ते में व्यवस्थित किया और एक पुल का आकार दे दिया। उसके बाद वे लोगों को उस पर से लेकर आए। इसका इस्तेमाल कर अब तक कई लोग बाढ़ के बीच से निकलकर सुरक्षित जगहों पर पहुंच गए हैं। इसके लिए उन्होंने सेना के जवानों को धन्यवाद कहा है जो इनके लिए खुद की जान को जोखिम में डालकर यहां आए।

केरल के इडुक्की, एर्नाकुलम और त्रिशूर के कई इलाके जलमग्न हैं। यहां सामान्य जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई मकान ढह गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा कर चुके हैं। विभिन्न रिपोर्टों में 37 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस बीच सेना अपनी पूरी ताकत से बचाव एवं राहत कार्यों में जुटी है। पूरे देश में उनकी इस बहादुरी की चर्चा है।

जरूर पढ़िए:
2019 जीतकर पूरे देश में लागू करेंगे एनआरसी, भारत को नहीं बनने देंगे धर्मशाला: माथुर
अस्पताल में जन्मा पांच दांतों वाला बच्चा, देखने उमड़ी भीड़
बिस्तर से उतरने के लिए बच्चे की तरकीब देख खुश हुए महिंद्रा, दिया नौकरी का प्रस्ताव

Google News
Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Latest News

कांग्रेस विरासत टैक्स लगाकर आपकी संपत्ति अपने खास वोटबैंक में बांट देगी: मोदी कांग्रेस विरासत टैक्स लगाकर आपकी संपत्ति अपने खास वोटबैंक में बांट देगी: मोदी
प्रधानमंत्री ने जनसभा में कहा कि कांग्रेस आपकी संपत्ति का सर्वे कराकर आप पर विरासत टैक्स लगाएगी!
सूरत: कांग्रेस उम्मीदवार का फॉर्म खारिज होने से निर्विरोध जीती थी भाजपा, पार्टी ने उठाया बड़ा कदम!
दिग्विजय पर शाह का हमला- राजगढ़ वालों को राजनीति से इनकी परमानेंट विदाई करनी है
देश के लोगों से छीनना, उन्हें तरसाकर रखना इंडि गठबंधन वालों का मकसद है: मोदी
मोदी ने इस देश से आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया: शाह
तृणकां घुसपैठियों को बसाती है, कांग्रेस आपकी संपत्ति ऐसे वोटबैंक को बांटने की बात कर रही है: मोदी
उच्चतम न्यायालय ने ईवीएम से डाले गए वोटों का वीवीपैट से क्रॉस-सत्यापन की मांग वाली याचिका खारिज की