एलपीजी के दाम बढ़ने से अब आपके शहर में कितने रु. का मिलेगा सिलेंडर?

एलपीजी के दाम बढ़ने से अब आपके शहर में कितने रु. का मिलेगा सिलेंडर?

अधिसूचना के अनुसार, राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1,053 रु. हो गई है


नई दिल्ली/भाषा। घरेलू रसोई गैस के दाम में बुधवार को 50 रु. प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा की कीमतें ऊंचाई पर पहुंचने के बीच यह मई से एलपीजी कीमतों में तीसरी वृद्धि है।

Dakshin Bharat at Google News
सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1,053 रु. हो गई है। यह पहले 1,003 रु. थी।

देश के अधिकांश शहरों में अब सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं दी जा रही है। लिहाजा अब लोगों को बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर ही खरीदना पड़ रहा है। सरकार सिर्फ उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन पाने वाले लाभार्थियों को ही एलपीजी सब्सिडी दे रही है।

एलपीजी के दाम मई, 2022 से अबतक तीसरी बार और इस साल चौथी बार बढ़ाए गए हैं। सात मई को प्रति सिलेंडर 50 रु. की वृद्धि की गयी थी। इससे पहले 22 मार्च को भी प्रति सिलेंडर कीमतों में इतनी ही वृद्धि की गई थी। 19 मई को रसोई गैस सिलेंडर के दाम 3.50 रु. बढ़ाए गए थे।

जून, 2021 से अबतक रसोई गैस सिलेंडर के दाम 244 रु. तक बढ़ चुके हैं। इसमें से 153.50 रु. की बढ़ोतरी मार्च, 2022 से की गई है।

हालांकि, पेट्रोल और डीजल के दाम में पिछले तीन महीने से बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले, 22 मार्च से शुरू करते हुए 16 दिन के भीतर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल दस रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

इस बढ़ोतरी के बाद मुंबई में एलपीजी का 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर 1,052.50 रु. का हो गया है। वहीं चेन्नई में इसकी कीमत 1,079 रु. और कोलकाता में 1,068.50 रु. प्रति सिलेंडर हो गई है।

पेट्रोलियम कंपनियों ने होटल एवं रेस्तरांओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम घटाए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यि गैस सिलेंडर का दाम 2,021 रु. से घटाकर 2,012.50 रु. कर दिया गया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

जासूसी मामला: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बारे में पुलिस को कौनसी नई जानकारी मिली? जासूसी मामला: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बारे में पुलिस को कौनसी नई जानकारी मिली?
Photo: @TravelwithJo YouTube Channel
आरएसएस मुख्यालय पर हमले का मुख्य साजिशकर्ता रजाउल्लाह पाकिस्तान के सिंध में ढेर
हैदराबाद की इमारत में लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत
10वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों के लिए रोबोटिक्स शिक्षा अनिवार्य करने वाला पहला राज्य बना केरल
आईएमएफ ने पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाईं: रिपोर्ट
हरियाणा: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
हरियाणा की मशहूर यूट्यूबर को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया