बारामूला में आतंकवादी का सहयोगी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

बारामूला में आतंकवादी का सहयोगी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, लेकिन संयुक्त दल ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया


श्रीनगर/भाषा। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकवादी के एक सहयोगी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के बारामूला में औथुरा बाला पुल पर वाहन जांच चौकी बनाई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान संयुक्त दल ने एक व्यक्ति की गतिविधि पर संदेह होने पर उसे रोका।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति ने भागने की कोशिश की, लेकिन संयुक्त दल ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। उन्होंने बताया आतंकवादी के सहयोगी की पहचान श्रकवाड़ा करेरी निवासी मोहम्मद सलीम खान के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान खान के पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और पांच गोलियों सहित अन्य हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए।

उन्होंने बताया प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला कि उसने ये अवैध हथियार और गोला बारूद करेरी और आसपास के इलाकों में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के इरादे से हासिल किए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है