रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि, जानिए कितने बढ़े दाम
On
सात मई को प्रति सिलेंडर 50 रु. की वृद्धि की गई थी
नई दिल्ली/भाषा। भोजन पकाने में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी गैस के सिलेंडर के दाम में बृहस्पतिवार को 3.50 रुपए की वृद्धि हुई। यह इस महीने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दूसरी बार वृद्धि है।
राज्य के ईंधन खुदरा विक्रेताओं की कीमत को लेकर जारी एक अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में गैर रियायती 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1,003 रुपए हो गई है।गौरतलब है कि सात मई को प्रति सिलेंडर 50 रु. की वृद्धि की गई थी। इससे पहले 22 मार्च को भी प्रति सिलेंडर कीमतों में इतनी ही वृद्धि की गई थी।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
07 Jun 2026 15:46:30
Photo: @rahulgandhi YouTube Channel


