राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार- मिट्टी का तेल तो कांग्रेस छिड़कती है

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार- मिट्टी का तेल तो कांग्रेस छिड़कती है

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित किया


नई दिल्ली/दक्षिण भारत। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ​शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के सेमिनार में जाते हैं, वहां जाकर देश की छवि को धूमिल करते हैं। यह आदत हो गई है राहुल गांधी और गांधी परिवार की, वे प्रधानमंत्री मोदी से नफरत करते-करते भारत माता के खिलाफ ही वक्तव्य देने लगे हैं।

Dakshin Bharat at Google News
भाटिया ने कहा कि आप भाजपा का विरोध कर सकते हैं। यह स्वस्थ राजनीति का एक हिस्सा है, लेकिन आप हमारे देश के लिए अपशब्द कहेंगे, बेबुनियाद आरोप लगाएंगे तो न केवल भाजपा इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगी, बल्कि देश की जनता भी इसका विरोध करेगी।

भाटिया ने कहा कि हताश कांग्रेस और उसके विफल नेता राहुल गांधी जब भी विदेशी की धरती पर जाते हैं, चाहे वो लंदन हो, अमेरिका हो, सिंगापुर हो उनके वक्तव्य कहीं न कहीं ये दर्शाते हैं कि आज की कांग्रेस पार्टी 1984 से लेकर अब तक, देश में आग लगाने, सौहार्द बिगाड़ने में लगी है।

भाटिया ने कहा कि लंदन में राहुल गांधी कहते हैं कि भाजपा ने देश में मिट्टी का तेल छिड़का है। राहुल गांधी, मिट्टी का तेल तो कांग्रेस पार्टी छिड़कती है। उन्होंने आरोप लगाया कि साल 1984 का जो नरसंहार हुआ, कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कत्लेआम करवाया, उस मिट्टी के तेल को डालने वाले कांग्रेस के ही नेता थे।

भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी ने दूसरी आपत्तिजनक टिप्पणी जो की है। उसमें उन्होंने कहा है कि भारत में पाकिस्तान जैसे हालात हैं। जब से भारत आजाद हुआ, सरकार किसी भी पार्टी की रही हो लेकिन लोकतंत्र का राज भारत में रहा। पकिस्तान वो मुल्क है, जो आजादी के 75 वर्ष में आधे समय तानाशाह हुकूमत रही है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकी हमले की निंदा की
Photo: BJP X account
उप्र: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष
मेसी के कार्यक्रम में अफरा-तफरी के एक दिन बाद राज्यपाल ने स्टेडियम का दौरा किया
सुवेंदु अधिकारी ने मेसी के कार्यक्रम में हुई गड़बड़ की न्यायिक जांच कराने की मांग की
स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए