भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया

बग्गा ने कुछ समय पहले 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर केजरीवाल के खिलाफ ट्वीट कर उनकी आलोचना की थी


चंडीगढ़/नई दिल्ली/भाषा। पंजाब पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। भाजपा नेताओं ने यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
पंजाब पुलिस की ओर से गिरफ्तारी के संबंध में अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। दरअसल, बग्गा सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ काफी मुखर रहे हैं।

बग्गा ने कुछ समय पहले 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर केजरीवाल के खिलाफ ट्वीट कर उनकी आलोचना की थी, जिसके बाद से वह आम आदमी पार्टी (आप) के निशाने पर आ गए थे।

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में बग्गा के खिलाफ पिछले महीने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मोहाली में रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर बग्गा के खिलाफ यह मामला दर्ज किया था।

भाजपा की पंजाब इकाई के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने ट्वीट किया, 'पंजाब पुलिस ने तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को उनके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बग्गा और उनके पिता के साथ अमानवीय व्यवहार किया। लेकिन, अरविंद केजरीवाल जी याद रखें, आपकी ऐसी हरकतें एक सच्चे सिख को डरा नहीं सकतीं।'

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया, 'तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से गिरफ्तार करके ले गए हैं। ऐसा लगता है कि अरविंद केजरीवाल ने बग्गा को चुप कराने के लिए पंजाब पुलिस की ताकत का इस्तेमाल किया है।'

कपिल मिश्रा ने कहा कि पंजाब पुलिस का इस्तेमाल राज्य में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की बजाए कार्यकर्ताओं के खिलाफ किया जा रहा है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

मोसाद ने बिछाया खतरनाक जाल, ईरान के 9 वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिकों का ऐसे किया खात्मा मोसाद ने बिछाया खतरनाक जाल, ईरान के 9 वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिकों का ऐसे किया खात्मा
Photo: idfonline FB Page
'3 लड़ाकू विमान मार गिराए, 2 इजराइली पायलट हिरासत में' - ईरान का झूठा दावा या हकीकत कुछ और?
ब्लैक बॉक्स से खुलेगा अहमदाबाद विमान दुर्घटना का रहस्य?
ईरानियों के नाम नेतन्याहू का पैगाम- 'दुष्ट और दमनकारी शासन को उखाड़ फेंकें'
ईरान के कितने परमाणु वैज्ञानिक मारे गए, क्या ट्रंप को सब पता था? 4 बड़े सवाल और उनके जवाब
एनआईए ने प्रतिबंधित संगठन एचयूटी की साजिश की जांच के लिए मप्र और राजस्थान में छापे मारे
ईरान ने दो इज़राइली लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा किया