स्थापना दिवस: स्तंभ से गिरा कांग्रेस का झंडा, सोनिया गांधी कर रही थीं फहराने की कोशिश
On
पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य लोग उपस्थित थे
नई दिल्ली/भाषा। कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस पर मंगलवार सुबह यहां अखिल भारतीय कांग्रेस समिति मुख्यालय में पार्टी का झंडा तब स्तंभ से गिर गया जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इसे फहराने की कोशिश कर रही थीं।
इसके बाद त्वरित प्रतिक्रिया के तहत गांधी ने पार्टी कोषाध्यक्ष पवन बंसल और महासचिव के सी वेणुगोपाल के साथ झंडा अपने हाथों में ले लिया और इसे कुछ देर के लिए हाथों में थामकर रखा।बाद में, कांग्रेस का एक कार्यकर्ता झंडा लगाने के लिए स्तंभ पर चढ़ा। पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य लोग उपस्थित थे।
देश-दुनिया के समाचार FaceBook पर पढ़ने के लिए हमारा पेज Like कीजिए, Telagram चैनल से जुड़िए
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
10 Nov 2025 15:03:21
Photo: DrGParameshwara FB Page


