कर्नाटक: मेडिकल कॉलेज में कोरोना के 116 और नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 182 हुई

कर्नाटक: मेडिकल कॉलेज में कोरोना के 116 और नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 182 हुई

संक्रमित पाए गए सभी लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया है


धारवाड़/भाषा। कर्नाटक के धारवाड़ में एसडीएम कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल के 116 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें ज्यादातर छात्र हैं, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 182 हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Dakshin Bharat at Google News
संस्थान के 66 मेडिकल छात्रों के संक्रमित पाए जाने के बाद इसके दो छात्रावासों को बृहस्पतिवार को सील कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार छात्रों, कर्मचारियों और उनके संपर्क में आए लोगों सहित अब तक 690 लोगों की जांच हुई है।

धारवाड़ के उपायुक्त नितेश पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा था कि लगभग एक सप्ताह पहले छात्रों के एक कार्यक्रम के आयोजन के दौरान संक्रमण फैलने की आशंका है। कार्यक्रम में कुछ छात्रों के माता-पिता भी शामिल हुए थे, जिसे देखते हुए अधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी माता-पिता को भी जांच कराने के लिए कहा है।

संक्रमित पाए गए सभी लोगों को पृथक-वास में भेज दिया गया है, उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और उनमें संक्रमण के बेहद कम लक्षण दिखे हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात