हेलमेट नहीं पहनने पर बस चालक का कटा चालान!
On
हेलमेट नहीं पहनने पर बस चालक का कटा चालान!
नोएडा/भाषा। नोएडा में एक निजी बस के मालिक ने दावा किया है कि हेलमेट पहन कर गाड़ी नहीं चलाने की वजह से कथित रूप से 500 रुपए का चालान किया गया है।
निरंकार सिंह ने कहा कि 11 सितंबर को ऑनलाइन चालान किया गया था और शुक्रवार को उनके एक कर्मी ने इसे देखा।निरंकार सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग के ऐसे काम करने के तरीके से सवाल खड़े होते हैं और लोगों को प्रतिदिन जारी होने वाले अन्य सैकड़ों चालान की प्रामाणिकता को लेकर भी संदेह पैदा होता है।
उन्होंने कहा, मैं कल संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामला रखूंगा और अगर जरूरत पड़ी तो अदालत जाऊंगा। इस बीच अधिकारियों ने कहा कि मामले को देखा जा रहा है और कोई गलती हुई है तो उसे सुधारा जाएगा। अधिकारी ने कहा कि चालान परिवहन विभाग ने जारी किया है न कि नोएडा की यातायात पुलिस ने।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
25 Aug 2026 15:12:26
Photo: jkpdp1 FB Page


