भारतीय शेफ ने 87 घंटे 45 मिनट तक लगातार खाना पकाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया

भारतीय शेफ ने 87 घंटे 45 मिनट तक लगातार खाना पकाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया

लता टंडन

इंदौर (मप्र)/भाषा। भारत की 39 वर्षीया शेफ ने सबसे लंबे समय तक खाना पकाने का विश्व कीर्तिमान कायम करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्ज में अपना नाम दर्ज कराया है।

Dakshin Bharat at Google News
विश्व रिकार्ड बनाने वाली लता टंडन ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्ज ने उनके इस कारनामे को ‘लॉन्गेस्ट कुकिंग मैराथन (व्यक्तिगत)’ के रूप में मान्यता देते हुए आधिकारिक प्रमाणपत्र जारी किया है।

मध्यप्रदेश के रीवा से ताल्लुक रखने वाली लता ने बताया कि उन्होंने इसी शहर के एक होटल में तीन सितंबर से सात सितंबर के बीच लगातार 87 घंटे 45 मिनट तक करीब 1,600 किलोग्राम खाना पकाया और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्ज के सामने कीर्तिमान का दावा पेश किया था।

इस दौरान उन्होंने गैस के चूल्हे पर आठ बर्नरों का इस्तेमाल किया और चावल के अलग-अलग पकवान, छोले, राजमा, कई तरह की दालें, कढ़ी, वड़ा पाव, सैंडविच, हलवा और खीर समेत कोई 30 व्यंजन पकाए।

उन्होंने बताया कि विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए उनका पकाया खाना करीब 20,000 लोगों को खिलाया गया, जिसमें अनाथालय में रहने वाले बच्चे, दिव्यांग लड़के-लड़कियां और वृद्धाश्रम के बुजुर्ग शामिल हैं।

उन्होंने कहा, भारत का पारंपरिक खाना हर मामले में बेहतरीन है। मैं इस खाने के स्वाद को दुनिया भर में पहुंचाना चाहती हूं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन स्थानीय निकाय चुनावों में एलडीएफ उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा: पी विजयन
Photo: PinarayiVijayan FB Page
थरूर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव जीतने पर भाजपा को बधाई दी
लियोनेल मेस्सी मामला: ममता बनर्जी ने कोलकाता कार्यक्रम में 'कुप्रबंधन' को लेकर जांच के आदेश दिए
पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया सूचना, वायुसेना का एक सेवानिवृत्त जवान गिरफ्तार!
'जो देश-प्रदेश को घुसपैठियों के सहारे चलाना चाह रहे थे, उन्हें बिहार की जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया'
नेपाल में जेन ज़ी आंदोलन की वजह से हुआ 84 अरब रुपए से ज़्यादा का नुकसान: रिपोर्ट
यह अभिव्यक्ति नहीं, विषवमन है