उप्र: गोरखपुर के बाद अब इस जिले में मृत पाए गए चमगादड़

उप्र: गोरखपुर के बाद अब इस जिले में मृत पाए गए चमगादड़

उप्र: गोरखपुर के बाद अब इस जिले में मृत पाए गए चमगादड़

चमगादड़

बलिया/भाषा। कोरोना महामारी की दहशत के बीच गोरखपुर के बाद अब बलिया जिले में भी चमगादड़ों के मरकर पेड़ों से गिरने की घटना से सनसनी फैल गई है। मनियर क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के खड़ैंचा मौजे में साधन सहकारी समिति के पास बगीचे में वर्षों से पेड़ों पर चमगादड़ रहते हैं। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिन से चमगादड़ मरकर पेड़ों से गिर रहे हैं।

जिला वन अधिकारी श्रद्धा यादव ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि वन विभाग के संज्ञान में यह मामला आया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने चार मृत चमगादड़ को अपनी सुपुर्दगी में लिया है। उन्होंने बताया कि मृत चमगादड़ का नमूना जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा।

स्वास्थ्य विभाग और वन विभाग के साथ ही पशु चिकित्साधिकारियों की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृत चमगादड़ों का नमूना लिया। इस बीच, खड़ैंचा मौजे गांव के प्रधान प्रतिनिधि राम तिवारी बबलू ने बताया कि मृत चमगादड़ों को कुत्ते नोच रहे हैं और कुछ लोग चमगादड़ का मांस खा भी रहे हैं। बबलू ने आरोप लगाया कि इससे महामारी फैलने की आशंकाएं बलवती होने के बावजूद प्रशासन इस मसले को गम्भीरता से नहीं ले रहा।

गौरतलब है कि पिछले दिनों गोरखपुर के बेलघाट इलाके में भी बड़ी संख्या में चमगादड़ संदिग्ध हालात में मरे पाए गए थे। ग्रामीण इसे कोरोनावायरस से जोड़ कर देख रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने आशंका जताई है कि उनकी मौत अत्यधिक गर्मी पड़ने और पानी उपलब्ध न होने की वजह से हुई होगी। मृत चमगादड़ों के सैंपल जांच के लिए बरेली स्थित भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान भेजे गए हैं।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

Advertisement

Advertisement

Latest News

राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब न्यूनतम 1,000 रुपए प्रतिमाह मिलेगी राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन अब न्यूनतम 1,000 रुपए प्रतिमाह मिलेगी
बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए राशि में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी
कर्नाटकः जद (एस) विधायक एसआर श्रीनिवास ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में होंगे शामिल
कर्नाटकः रिश्वत मामले में न्यायालय ने भाजपा विधायक की अग्रिम जमानत के खिलाफ याचिका पर जवाब मांगा
राजस्थान सरकार ‘अनुपयोगी’, भाजपा जीतेगी अगला विधानसभा चुनावः सीपी जोशी
राहुल गांधी देश को बदनाम करने का कोई अवसर नहीं छोड़ना चाहतेः भाजपा
भारत में 134 दिन बाद कोरोना के उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या 10 हजार के पार
आशंकाओं का निवारण करें