अधीक्षण अभियंता के पास मिली 125 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति, गिरफ्तार

अधीक्षण अभियंता के पास मिली 125 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति, गिरफ्तार

उदयपुर/एजेन्सी। राजस्थान के उदयपुर में खान विभाग के एक अधिकारी के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की इंटेलीजेंस शाखा की आठ टीमों ने यहां पदस्थापित अधीक्षण अभियंता और तकनीकी सहायक निदेशक दीवान सिंह देवड़ा के घर और कार्यालय सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। एसीबी की तलाशी अभियान में दीवान सिंह के पास 125 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का पता चला है। जिसके बाद एसीबी ने रिश्वत मांगने के आरोप में देवड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।
एसीबी अधिकारियों के अनुसार आठ टीमों ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में देवड़ा, उनके पिता किशोर सिंह देवड़ा और व्यावसायिक भागीदार करण सिंह तथा अवधेश सिंह के उदयपुर, सीकर, सिरोही और जयपुर स्थित अन्य ठिकानों पर छापा मारा गया था। सर्च में दीवान सिंह से संबंधित करीब 125 करोड़ से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। इनमें विभिन्न मूल्यवान सामग्री और अन्य संपत्ति संबंधी दस्तावेज बरामद हुए हैं। उन्हें जब्त कर लिया गया है।
एसीबी ने तलाशी अभियान पूरा होने के बाद दीवान सिंह देवड़ा को लगभग पांच महीने पूर्व रिश्वत मांगने के उस मामले में गिरफ्तार भी कर लिया, जिसमें वो ट्रैप होने से बच गया था। एसीबी के वेरिफिकेशन के दौरान दीवान सिंह ने परिवादी से एक लाख रुपए रिश्वत ली थी। उसके बाद तीन लाख रुपए की रिश्वत और मांगी थी। इसके अलावा माइंस चलाने देने की एवज में हर महीने ढाई लाख रुपए की मांग की थी।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

केंद्र आईटीआई लि. को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर कर रहा काम: ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्र आईटीआई लि. को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने की रणनीति पर कर रहा काम: ज्योतिरादित्य सिंधिया
Photo: JMScindia FB Page
पाकिस्तान के राष्ट्रपति ज़रदारी की जाने वाली है कुर्सी!
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहा भारत
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है: सिद्दरामय्या
बिहार में मतदाता सूची के 'एसआईआर' को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय ने क्या कहा?
अगला दलाई लामा स्वतंत्र लोकतांत्रिक देश से होगा, चीन से नहीं: अरुणाचल के मुख्यमंत्री
अज्ञानता मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन: कमल मुनि कमलेश