आशा है कि राहुल इस्तीफे पर पुनर्विचार करेंगे: गहलोत

आशा है कि राहुल इस्तीफे पर पुनर्विचार करेंगे: गहलोत

अशोक गहलोत एवं राहुल गांधी

नई दिल्ली/भाषा। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की औपचारिक घोषणा करने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उम्मीद जताई कि गांधी अपने निर्णय पर पुनर्विचार करेंगे।

Dakshin Bharat at Google News
गहलोत ने ट्वीट कर कहा, राहुल गांधीजी का इस्तीफा बहुत निराशाजनक है। वह स्पष्ट दृष्टिकोण और सकारात्मक ऊर्जा के साथ पार्टी का नेतृत्व करते रहे हैं। वह देश में विपक्ष की सबसे मजबूत आवाज बन गए और देश के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते हुए पार्टी का नेतृत्व किया।

उन्होंने कहा, हम आशा करते हैं कि वे अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगे क्योंकि पार्टी को उनकी जरूरत है और देश को भी उनकी जरूरत है ताकि सक्षम विपक्ष की भूमिका का निर्वहन हो सके।

गहलोत ने कहा, हमें उम्मीद है कि राहुलजी जल्द ही उसी ऊर्जा और भावना के साथ वापस आएंगे और हमारा नेतृत्व करेंगे। हम उनके नेतृत्व में वापसी करेंगे और फासीवादी ताकतों को पराजित करते रहेंगे।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद से अपने इस्तीफे को लेकर एक महीने से बनी असमंजस की स्थिति पर पूर्णविराम लगाते हुए गांधी ने बुधवार को त्यागपत्र की औपचारिक घोषणा कर दी और कहा कि पार्टी के ‘भविष्य के विकास’ के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द इंडिगो: सातवें दिन भी दिक्कत जारी, बेंगलूरु से 127 उड़ानें रद्द
मुंबई/दक्षिण भारत। इंडिगो की उड़ानों में बाधाएं सातवें दिन भी जारी रहीं। इस संकटग्रस्त एयरलाइन ने सोमवार को बेंगलूरु एयरपोर्ट...
पश्चिम बंगाल में ध्रुवीकरण का दांव
गोवा नाइटक्लब: मालिकों और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सरपंच हिरासत में
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल का रिश्ता टूटा
प. बंगाल: बाबरी की तर्ज पर मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर ने की एक और घोषणा
फ्लाइट्स के संचालन में आ रही भारी दिक्कत, इंडिगो ने क्या कहा?
गोवा नाइटक्लब मामला: मुख्यमंत्री ने मजिस्ट्रेट स्तर की जांच का आदेश दिया