कश्मीर: आतंकियों ने की गोलीबारी, 2 पुलिसकर्मी शहीद, 2 नागरिकों की भी मौत

कश्मीर: आतंकियों ने की गोलीबारी, 2 पुलिसकर्मी शहीद, 2 नागरिकों की भी मौत

कश्मीर: आतंकियों ने की गोलीबारी, 2 पुलिसकर्मी शहीद, 2 नागरिकों की भी मौत

सुरक्षा बलों के जवान। प्रतीकात्मक चित्र। स्रोत: PixaBay

श्रीनगर/दक्षिण भारत। जम्मू-कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर शहर में शनिवार को आतंकवादियों ने गोलीबारी की। यह हमला सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए किया गया। इसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। वहीं, दो नागरिकों की भी मौत हो गई। हमले में पुलिसकर्मी समेत तीन अन्य के घायल होने के समाचार हैं।

Dakshin Bharat at Google News
जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने उत्तर कश्मीर जिले में सोपोर मेन चौक के निकट दोपहर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस के एक संयुक्त दल को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं।

जानकारी के अनुसार, इससे दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए। हमले में दो नागरिकों को गोलियां लगने से उनकी भी मौत हो गई। उनके अलावा एक पुलिसकर्मी और दो अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्हें निकट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद घायल पुलिसकर्मी को 92 बेस अस्पताल भेज दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि संबंधित इलाके की तुरंत घेराबंदी कर ली गई। घटना के पीछे जिन आतंकियों का हाथ है, उनकी तलाश जारी है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'