जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकी हमला, बीडीसी सदस्य और सुरक्षाकर्मी की मौत
On
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में आतंकी हमला, बीडीसी सदस्य और सुरक्षाकर्मी की मौत
श्रीनगर/भाषा। जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर क्षेत्र में सोमवार को नगर पालिका कार्यालय के बाहर हुए आतंकवादी हमले में ब्लॉक विकास परिषद (बीडीसी) के एक सदस्य और उनके निजी सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सोपोर में नगर पालिका कार्यालय बाहर बीडीसी सदस्य रियाज अहमद और उनके सुरक्षाकर्मी शफात अहमद पर गोली चलाई।उन्होंने कहा कि हमले में रियाज और शफात की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने का अभियान शुरू किया है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
22 Jun 2026 14:02:43
Photo: nta website


