बिकरू: 15 साल में पहली बार विकास दुबे के परिवार से इतर चुनी गई ग्राम प्रधान
On
बिकरू: 15 साल में पहली बार विकास दुबे के परिवार से इतर चुनी गई ग्राम प्रधान
कानपुर/भाषा। बिकरू गांव में 15 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब गांव का प्रधान गैंगस्टर विकास दूबे के परिवार से नहीं है। पिछले साल पुलिस दल पर हमला कर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की घटना के बाद बिकरू गांव और दूबे चर्चा में आए थे।
एक अधिकारी ने बताया कि विजेता मधु ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिंदु कुमार को 54 वोटों से हराया। मधु के हिस्से में 381 वोट आए जबकि कुमार को 327 वोट मिले। अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट से 10 उम्मीदवार मैदान में थे।चुनाव जीतने के बाद मधु ने मीडिया वालों से कहा कि उसने अन्याय के खिलाफ लड़ाई के लिए चुनाव लड़ने का फैसला लिया। अधिकारी ने बताया कि पिछले 15 साल ये ग्राम प्रधान का चुनाव दुबे के परिवार का सदस्य ही जीतता था।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
09 Dec 2025 13:57:41
Photo: @BJP4India X account


