महाराष्ट्र सरकार आर्थर रोड जेल में कोविड-19 फैलने से रोकने के लिए फैसला ले: उच्च न्यायालय

महाराष्ट्र सरकार आर्थर रोड जेल में कोविड-19 फैलने से रोकने के लिए फैसला ले: उच्च न्यायालय

अदालत.. प्रतीकात्मक चित्र

मुंबई/भाषा। बंबई उच्च न्यायालय ने मध्य मुंबई की आर्थर रोड जेल में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार को उचित नीतिगत फैसला लेने का निर्देश दिया है। आर्थर रोड जेल के कम से कम 77 कैदी और 26 कर्मी इस हफ्ते कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

Dakshin Bharat at Google News
न्यायमूर्ति भारती डांगरे जेल में बंद कैदी अली अकबर श्रॉफ की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई कर रही थीं जिसमें उसने चिकित्सा आधार पर अस्थायी जमानत मांगी। न्यायमूर्ति डांगरे ने अपने आदेश में कहा कि हालात गंभीर हैं और ऐसी आकस्मिक स्थिति में राज्य सरकार तथा नीति निर्माताओं को फैसला लेना चाहिए।

अदालत ने कहा, ‘अगर यह सच है कि आर्थर रोड जेल में 100 से अधिक मरीज संक्रमित पाए गए हैं तो अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जेल में बंद अन्य कैदी क्षमता से अधिक बंदी होने के कारण विषाणु से संक्रमित न हों।’

अदालत ने कहा कि अधिकारियों को यह याद रखना चाहिए कि कैदियों के पास भी सुरक्षित और स्वस्थ माहौल में रहने का अधिकार होता है।

अदालत ने राज्य सरकार और जेल विभाग को उचित कदम उठाने का निर्देश दिया। उसने कहा कि जेल में 60 वर्ष की आयु से अधिक तथा अन्य कई कैदी हैं जो दूसरी बीमारियों से पीड़ित हैं।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

दपरे ने हुब्बली रेल संग्रहालय में हेरिटेज वॉक के साथ विश्व धरोहर दिवस मनाया दपरे ने हुब्बली रेल संग्रहालय में हेरिटेज वॉक के साथ विश्व धरोहर दिवस मनाया
हुब्बली/दक्षिण भारत। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने शुक्रवार को हुब्बली रेल संग्रहालय में विशेष हेरिटेज वॉक के साथ विश्व धरोहर दिवस...
राहुल ने जाति आधारित भेदभाव समाप्त करने के लिए कानून बनाने के वास्ते सिद्दरामय्या को पत्र लिखा
प. बंगाल के राज्यपाल मालदा की ओर रवाना, मुर्शिदाबाद भी जाने की संभावना
मैसूरु रेल संग्रहालय ने विश्व धरोहर दिवस मनाया
भारत ने प. बंगाल में हिंसा पर बांग्लादेशी अधिकारियों की टिप्पणियों को खारिज किया
राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष मुर्शिदाबाद में दंगा प्रभावित महिलाओं से मुलाकात करेंगी
मुनीर का प्रलाप