बीकानेर जमीन मामला: रॉबर्ट वाड्रा से दूसरे दिन भी हुई पूछताछ

बीकानेर जमीन मामला: रॉबर्ट वाड्रा से दूसरे दिन भी हुई पूछताछ

robert vadra

जयपुर/भाषा। बीकानेर में कथित जमीन घोटाला से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय में बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच वाड्रा सुबह दस बजकर छब्बीस मिनट पर भवानी सिंह रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। दोपहर एक बजकर छब्बीस मिनट पर उन्हें एक घंटे का भोजनावकाश दिया गया।

Dakshin Bharat at Google News
एक घंटे बाद उनसे फिर पूछताछ शुरू हो गई।मंगलवार को वाड्रा और उनकी मां मौरीन प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुए थे। मौरीन को जल्दी ही जाने की अनुमति दे दी गई थी, जबकि वाड्रा से पूछताछ करीब नौ घंटे तक चली। पूछताछ के पहले दिन जब वाड्रा, मां मौरीन और पत्नी प्रियंका गांधी के साथ ईडी कार्यालय पहुंचे तो युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की।

हालांकि बुधवार की सुबह ऐसी कोई घटना नहीं हुई।राजस्थान उच्च न्यायालय ने वाड्रा और मौरीन से जांच में एजेंसी से सहयोग करने को कहा था। इसके बाद ही दोनों ईडी कार्यालय में पेश हुए हैं। बीकानेर जमीन घोटाला मामले में एजेंसी ने वाड्रा को तीन बार पेशी समन जारी किए, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद एजेंसी अदालत चली गई थी। ईडी ने इस कथित घोटाले के संबंध में 2015 में एक मामला दर्ज किया था।

वाड्रा जयपुर में बुधवार को लगातार दूसरे दिन ईडी के सामने हाजिर हुए हैं। इससे पहले एजेंसी दिल्ली में उनसे लगातार तीन दिन (7-9 फरवरी तक) पूछताछ कर चुकी है। मंगलवार को एजेंसी ने वाड्रा से करीब नौ घंटे पूछताछ की। ईडी ने वाड्रा से सात फरवरी गुरुवार को जहां सा़ढे पांच घंटे पूछताछ की वहीं शुक्रवार को उनसे करीब नौ घंटे तक पूछताछ हुई थी।

नौ फरवरी शनिवार को एजेंसी ने वाड्रा से करीब आठ घंटे पूछताछ की थी। एजेंसी वाड्रा के खिलाफ कथित धन शोधन और विदेशों में अवैध तरीके से संपत्ति खरीदने में उनकी कथित भूमिका के मामले की जांच कर रही है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

भरोसा रखें, घबराएं नहीं भरोसा रखें, घबराएं नहीं
कुछ लोगों ने जमाखोरी और कालाबाजारी शुरू कर दी है
सरकार ने घरेलू एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की, कहा- घबराकर बुकिंग करने की कोई जरूरत नहीं
बेंगलूरु अपार्टमेंट्स फेडरेशन ने लोगों से एलपीजी का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की
राहुल गांधी ऊर्जा मुद्दे पर गलत सूचना फैला रहे हैं: गिरिराज सिंह
ईरान अपने शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगा: नए सर्वोच्च नेता
ईरान ने इजराइल पर बरसाईं बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 लोग घायल
'अमेरिका और उसके सहयोगियों को लाभ पहुंचाने वाला कोई भी तेल हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से नहीं गुजरने देंगे'