हिमाचल में बारिश और भूस्खलन का कहर, ट्रेकिंग पर गए 45 लोग लापता
हिमाचल में बारिश और भूस्खलन का कहर, ट्रेकिंग पर गए 45 लोग लापता
शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं लाहौल स्पीति में 45 लोग लापता हो गए हैं। इनमें से 35 आईआईटी रूड़की के छात्र बताए जा रहे हैं। एक छात्र के पिता ने कहा है कि ये सभी ट्रेकिंग करने गए थे। इसके बाद लापता हो गए। अब इनके परिजनों को चिंता सता रही है और वे इनके सही-सलामत लौटने के लिए दुआ कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, ये सभी हम्पता पास पर ट्रेकिंग के लिए गए थे। उन्हें मनाली आना था लेकिन अब तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया। इसके अलावा लाहौल स्पीति गए एक और समूह के लापता होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, इस समूह में ब्रुनेई, नीदरलैंड और भारत के नागरिक हैं। इनकी संख्या आठ बताई जा रही है। ये पंक्तियां लिखे जाने तक उनकी कोई खबर नहीं मिली थी।हिमाचल प्रदेश में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन हो गया। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में 200 से ज्यादा सड़क मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। मनाली, चंबा और डलहौजी में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ है और रास्ते अवरुद्ध हो गए।
पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे कुल्लू में अचानक बाढ़ आ गई। इस वजह से पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदेश में कई स्थानों पर जान-माल का नुकसान हुआ है। रविवार रात को मनाली के पास व्यास नदी में तीन लोग बह गए थे। इसी प्रकार मणिकर्ण घाटी में पार्वती नदी में दो लोग बह गए। कांगड़ा में भी एक शख्स पानी में डूब गया। हालात के मद्देनजर प्रभावित इलाकों में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई। प्रशासन बचाव एवं राहत कार्यों में जुटा है।
भी पढ़िए:
– इस देश का राजकुमार समोसा ‘चुराते’ कैमरे में हुआ कैद, वायरल हो रहा वीडियो
– टीम इंडिया के हाथों पाक की धुनाई देख मैच बीच में छोड़कर चले गए मुशर्रफ, उड़ रहा मजाक
– भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने ‘टिप-टिप बरसा’ पर मचाया धमाल, हिट हुआ वीडियो
– इस शख्स ने किया था शादी के लिए मना, इसलिए अब तक सिंगल हैं एकता कपूर!
– इस शहर में बढ़ता जा रहा लुटेरी दुल्हनों का जाल, रुपया और जेवर लूटकर हो रहीं फरार