प्रियंका ने पत्रकार की मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग की

प्रियंका ने पत्रकार की मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग की

प्रियंका ने पत्रकार की मौत मामले की सीबीआई जांच की मांग की

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा। फोटो स्रोत: यूट्यूब वीडियो।

नई दिल्ली/भाषा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया कि प्रतापगढ़ जिले में एक निजी चैनल के पत्रकार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की सीबीआई जांच कराई जाए।

Dakshin Bharat at Google News
उल्लेखनीय है कि एक निजी चैनल के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की प्रतापगढ़ में 13 जून की रात संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई थी। सुलभ (42) ने शराब माफिया के विरुद्ध खबर चलाने के बाद गत 12 जून को प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा की मांग की थी।

प्रियंका ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा, ‘12 जून को सुलभ श्रीवास्तव ने एडीजी (प्रयागराज जोन) को लिखे पत्र में बताया था कि स्थानीय शराब माफिया अवैध शराब पर उनकी खबर से नाराज हैं और उन्हें अपनी और अपने परिवार की सलामती की चिंता है। प्रशासन को पत्र भेजे जाने के एक दिन बाद ही संदिग्ध हालात में वह मृत पाए गए।’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका ने कहा कि सुलभ श्रीवास्तव के परिजन एवं पत्रकार साथियों ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने तथा सच सामने लाने की मांग की है।

प्रियंका ने दावा किया, ‘उप्र में कई जगहों से जहरीली शराब से मौत होने की खबरें आई हैं। अलीगढ़ से लेकर प्रतापगढ़ तक जहरीली शराब के चलते सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में एक पत्रकार द्वारा खबरें दिखाने को लेकर शराब माफ़ियाओं से ख़तरा होने की आशंका बताती है कि प्रदेश में कानून के राज इक़बाल खत्म हो चुका है।’

उन्होंने कहा, ‘इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। प्रदेश भर जड़ जमा चुके शराब माफिया एवं प्रशासन के गठजोड़ पर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पीड़ित परिवार और मृतक के आश्रितों को तुरंत आर्थिक मदद दी जाए।’

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया विद्याशिल्प यूनिवर्सिटी ने एलायंस फ़्रांसेज़ दे बेंगलूरु के साथ इमैजिनरी फ़्यूचर्स 2050 का उद्घाटन किया
यह एक बहु-विषयक प्रदर्शनी है
बांग्लादेश: हिंदू व्यापारी की केले के विवाद में पीट-पीटकर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार
कांग्रेस ने सरकारें बनाने और वोट पाने के लिए असम की मिट्टी घुसपैठियों को सौंप दी: प्रधानमंत्री
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या की गई
मालदा: प्रधानमंत्री ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर
ट्रंप ने फिर छोड़ा शिगूफा- 'मैंने भारत-पाकिस्तान का सैन्य संघर्ष रुकवाया था'