जीतेंगे हम, ज़रूर जीतेंगे: संक्रमण दर में गिरावट, एक दिन में सबसे ज्यादा 20.61 लाख नमूनों की जांच

जीतेंगे हम, ज़रूर जीतेंगे: संक्रमण दर में गिरावट, एक दिन में सबसे ज्यादा 20.61 लाख नमूनों की जांच

जीतेंगे हम, ज़रूर जीतेंगे: संक्रमण दर में गिरावट, एक दिन में सबसे ज्यादा 20.61 लाख नमूनों की जांच

फोटो स्रोतः PixaBay

नई दिल्ली/दक्षिण भारत। कोरोना महामारी से लड़ाई में सरकार और देशवासियों की कोशिशों का लगातार सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। इससे संक्रमण दर में गिरावट आ रही है। वहीं, एक दिन में सर्वाधिक 20.61 लाख नमूनों की जांच कर महामारी पर महाप्रहार जारी है।

Dakshin Bharat at Google News
बता दें कि 24 घंटों में 20.61 लाख से अधिक नमूनों की जांच, एक दिन में की गई सबसे ज्यादा जांच है। विभिन्न राज्यों में लागू पाबंदियों और टीकाकरण का असर है कि एक दिन में संक्रमण के मामलों की दर भी घटकर 12.59 प्रतिशत हो गई है।

उक्त जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है। आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के नए मामलों की तुलना में दैनिक स्वस्थ स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक है। ऐसा लगातार आठवें दिन हुआ है। बताया गया कि 24 घंटे में 3,57,295 लोग संक्रमण को हराकर स्वस्थ हो गए हैं। इस प्रकार देश में अब तक 2,27,12,735 लोग कोरोना को हरा चुके हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के अनुसार, देश में 20 मई तक 32,44,17,870 नमूनों की जांच की गईं। इनमें 20,61,683 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई। देश में दैनिक संक्रमण के मामले भी लगातार कम होते जा रहे हैं। ऐसे मामलों की संख्या लगातार पांचवें दिन तीन लाख से कम रही।

कोरोना के सर्वाधिक संक्रमण मामलों में तमिलनाडु शीर्ष पर है, जहां 24 घंटों में 35,579 मामले सामने आए। दूसरा स्थान केरल का है, वहां 30,491 मामले पंजीकृत किए गए हैं। देश में अब तक कोरोना रोधी टीके की 19 करोड़ से ज्यादा खुराकें दे दी गई हैं। यह तस्वीर बयान करती है कि भारत में हालात सुधर रहे हैं। सरकार और जनता को बहुत सावधानी से यह लड़ाई लड़ते हुए जीतनी है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात