ये दो चीजें बनेंगी स्वास्थ्यकर्मियों के लिए कवच, कोरोना को रखेंगी दूर
On
ये दो चीजें बनेंगी स्वास्थ्यकर्मियों के लिए कवच, कोरोना को रखेंगी दूर
नई दिल्ली/भाषा। मलेरिया-रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की सही खुराक लेने के साथ ही उपयुक्त तरीके से पीपीई (व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण) किट का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्यकर्मियों में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने का खतरा कम हो सकता है।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक अध्ययन में ऐसे नतीजे सामने आए हैं। आईसीएमआर के इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में ऑनलाइन प्रकाशित मामलों को नियंत्रण करने वाले अध्ययन में पाए गए नतीजों के मुताबिक, अध्ययन में शामिल लोगों को चार से पांच संतुलित खुराक देने पर उनमें सार्स-सीओवी-2 संक्रमण के खतरे में महत्वपूर्ण कमी देखी गई।अनुसंधानकर्ताओं ने अध्ययन में कहा कि इसके साथ ही पीपीई किट का उपयुक्त इस्तेमाल भी लाभकारी साबित हुआ। अध्ययन में कहा गया कि स्वास्थ्यकर्मियों को संक्रमित होने का सबसे अधिक जोखिम होता है।
Tags:
About The Author
Related Posts
Latest News
08 Dec 2025 18:01:51
Photo: priyankagandhivadra FB Page


