चक्रवात के बाद हालात का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल रवाना

चक्रवात के बाद हालात का जायजा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली/भाषा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवात अम्फान के बाद के हालात का जायजा लेने के लिए शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल रवाना हो गए। वे ओडिशा का भी दौरा करेंगे।

Dakshin Bharat at Google News
मोदी हवाई सर्वेक्षण करेंगे और दोनों राज्यों में समीक्षा बैठकों में भाग लेंगे जिनमें राहत एवं पुनर्वास के कदमों पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और नवीन पटनायक अपने-अपने राज्यों में हवाई सर्वेक्षण के दौरान प्रधानमंत्री के साथ होंगे।

चक्रवात अम्फान से पश्चिम बंगाल में 77 लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए। राज्य के कई हिस्सों में तबाही मची और पुल बह गए तथा निचले इलाके जलमग्न हो गए। इस चक्रवात ने ओडिशा में भी जमकर उत्पात मचाया। कई तटीय जिलों में बिजली और दूरसंचार ढांचा ध्वस्त हो गया।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च की मध्यरात्रि को लगाए लॉकडाउन के बाद यह राष्ट्रीय राजधानी के बाहर प्रधानमंत्री का पहला दौरा है।

Tags:

About The Author

Dakshin Bharat Android App Download
Dakshin Bharat iOS App Download

Latest News

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बावजूद बढ़ रहा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, बरसे इतने डॉलर
मुंबई/दक्षिण भारत। नौ जनवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 392 मिलियन अमेरिकी डॉलर की...
मुंबई नगर निगम चुनाव: रुझानों में भाजपा और शिवसेना के गठबंधन का शानदार प्रदर्शन
भाजपा अपने नए अध्यक्ष का नाम 20 जनवरी को घोषित करेगी
उदयनिधि ने जल्लीकट्टू कार्यक्रम का शुभारंभ किया
असम विधानसभा चुनावों में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी: हिमंत बिस्वा सरमा
आखिरकार ट्रंप के हाथों तक 'पहुंच गया' नोबेल शांति पदक
कल दिल्ली जाएंगे डीके शिवकुमार, इन नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात